वाराणसी, जनवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शिएट इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को परिवहन विभाग की ओर से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि आरटीओ (प्रवर्तन) मनोज वर्मा ने कहा फिल्मों की तरह असल जिंदगी में 'रीटेक' नहीं होता। एक छोटी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। विशेष अतिथि आरटीओ (प्रशासन) राघवेंद्र सिंह ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने की प्रक्रिया की जानकारी दी। विशेष अतिथि एआरटीओ (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं का प्रमुख कारण गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार और जोखिमपूर्ण ड्राइविंग है। ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में वाहन चलाना तथा गलत ओवरटेक करना हादसों के प्रमुख कारण हैं। इससे पहले संस्थान के निदेशक एन. शुक्ला ने सड़क सुरक्षा के महत्व पर...