लातेहार, फरवरी 18 -- लातेहार,प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के धर्मपुर में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर में बुधवार को पलामू विभाग प्रमुख अखिलेश कुमार ने अपने प्रवास के तीसरे दिन वंदना सभागार में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई लघु मार्ग नहीं है। महाभारत काल के धनुर्धर महारथी अर्जुन से लेकर वर्तमान समय के भारत रत्न से सम्मानित मिसाइल मैन डॉ एपी जे अब्दुल कलाम के जीवन संघर्ष को विद्यार्थियों के सामने रखते हुए विभाग प्रमुख ने परिश्रम और अभ्यास के महत्व को रेखांकित किया। किस प्रकार लगातार अभ्यास से अर्जुन अपने समय के महान धनुर्धारी बने। वहीं गरीबी में संघर्ष करते हुए अखबार बेचने वाला एक बालक भारत के राष्ट्रपति पद को ही सुशोभित नहीं किया बल्कि एक महान वैज्ञानिक मिसाइल मैन के नाम से जाने गए। विभाग प्रमुख श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.