रामपुर, मई 31 -- योग विषय पर हुई संगोष्ठी के दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग विद्या का ज्ञान होना अति आवश्यक है। शुक्रवार की तड़के क्षेत्र के श्री गुरु तेग बहादुर साहिब राजकीय महाविद्यालय में सबसे पहले योगाभ्यास करवाया गया। इसके बाद योग शिक्षा का महत्व विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए संयोजिका डा. नीलिमा सिंह ने कहा कि योग शिक्षा हासिल करना बेहद जरूरी है। छात्र छात्राओं को अपने जीवन में योग विद्या अवश्य हासिल करनी चाहिए। वैदिक काल से योग शिक्षा का समूचे विश्व में एक महत्वपूर्ण स्थान रहा है। इसका प्रमाण उपनिषद एवं भगवत गीता तथा पंतजलि के योग सूत्रों में भी विस्तार पूर्वक मिलता है। प्राचार्य डा. नीत बिहारी लाल ने बताया कि योग एवं ध्यान की प्रथाओं और अवस्थाओं का वर्णन बौद्ध ग्रन्थ में भी मिलता है। योग से हमारी इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.