देहरादून, अक्टूबर 14 -- देहरादून। भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से विश्व मानक दिवस पर हिमालयन सांस्कृतिक सभागर कौलागढ़ देहरादून में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल 'सेनि' गुरमीत सिंह शामिल हुए। उन्होंने मानक दिवस पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं की प्रदर्शनियों का राज्यपाल और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अवलोकन किया। राज्यपाल ने कहा कि हम सभी को मानकों पर चलना चाहिए। जीवन में भी मानक निर्धारण जरूरी है। मानक ब्यूरो की देहरादून शाखा के प्रमुख सौरव तिवारी ने बताया कि मानक दिवस पर मानक यात्रा का भी आयोजन किया गया, जिसमें लोगों को मानकों के प्रति जागरूक किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...