सहारनपुर, फरवरी 22 -- अखिल भारतीय सोहम महामंडल शाखा सोना अर्जुनपुर के तत्त्वावधान में चल रहे बाबा सिद्ध सत्संग स्थली में सप्तदिवसीय संत सम्मेलन में सोहं पीठाधीश्वर स्वामी सत्यानन्द महाराज ने कहा कि जीवन में मनुष्यत्व अर्थात् मानवता दुर्लभ है। मुमुक्षुत्व और महापुरुषों का सानिध्य बहुत ही दुर्लभ हैं। शनिवार को श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में धर्म के अनुसार श्रेष्ठ कर्म करके दया, प्रेम, परोपकार, करुणादि श्रेष्ठ गुण आजाएं तो समझना चाहिए कि हम परमार्थ के मार्ग पर बढ़ रहे हैं। यदि हमारे पास सद्विद्या, तप, दान, ज्ञान, सदाचार, धर्म आदि गुण नहीं है तो समझना चाहिए जीवन व्यर्थ ही है। खाना, पीना सोना जागना आदि तो पशु पक्षी भी कर लेते हैं। इसलिए हमको प्रयत्नपूर्वक अच्छे गुणों धारण करना चाहिए जिससे हमारे जीवन में मानवता आ सके। ...