चंदौली, फरवरी 18 -- चहनिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के नौदर ग्राम सभा में पूर्ण रूप से तैयार पानी टंकी परिसर में मंगलवार को जल जीवन मिशन के तहत जिले का पहला जल अर्पण दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुरुआत की। सांसद ने पानी टंकी के पोल में रक्षा सूत्र बांधा और घड़े में जल भरकर ग्रामीणों को अर्पण किया। वही जल संरक्षण को लेकर सांसद ने उपस्थित लोगों को शपथ भी दिलाई। सांसद ने कहा जल हमारे लिए अमृत के समान है। इसे बचाना और संरक्षण करना हमारी जिम्मेदारी है। पानी बचायेंगे तभी हमारी पृथ्वी बचेगी। अभियंता आमित कुमार ने बहुत ही मेहनत के बाद आज नौदर गांव के जल जीवन मिशन को पूरा किया। गांव को पानी मिलना शुरू हो गया। यह जिले के लिए बहुत अच्छी बात है। अभियंता आमित कुमार ने कहा नौदर ग्राम सभा में पानी टंकी ब...