गाजीपुर, फरवरी 4 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अमुवारा गांव में पंकज महाराज ने सत्संग करते हुए लोगों को समाज में व्याप्त हिंसा और अपराध पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए जीवन में गुरू का महत्व बताया। कहा कि आपको एक दिन इस किराये के मकान को खाली करना पड़ेगा। आपके द्वारा इकट्ठा किया गया धन दौलत, मकान, जमीन जायदाद सब यही रह जायेगा। गुरु के अलावा कोई आपका मददगार नहीं होगा। अन्य युगों की तुलना में इस युग में मनुष्य की आयु कम हो गई, शारीरिक बल घट गया, मन की चंचलता बढ़ गई और अन्न में प्राण आ गया। प्रभु ने दया करके अपने देश से सन्तों को भेजा। अब इस जीवन को बर्बाद मत करो। शाकाहारी रहोगे तभी सदाचारी रहोगे और सदाचारी रहने से मनुष्य भगवत का अनुरागी हो जाता है। महाराज ने कहा कि हिंसा अपराध की प्रवृत्ति से सारा समाज प्रभावित होता है। इस पर ध्यान द...