हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग, वरीय संवाददाता। संत जेवियर स्कूल, हजारीबाग ने अपने गौरवशाली 75वें वर्ष में प्रवेश के उपलक्ष्य में प्लेटिनम जुबिली (1952-2027) समारोह का शुभारंभ 30 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे माजिस जुबिली ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन से हुआ। दीप प्रज्वलन विद्यालय के प्राचार्य फादर रोसनर खलखो, एस.जे., उपप्रधानाचार्य और आमंत्रित अतिथियों ने किया। मौके पर विद्यार्थियों प्रार्थना नृत्य किया। इस दौरान फादर प्रदीप शैल बहुउद्देशीय रचनात्मक प्रयोगशाला, हॉल ऑफ फेम तथा फादर बर्नड डोनली पवेलियन का विधिवत उद्घाटन भी किया गया। प्राचार्य फादर रोसनर खलखो एस.जे. ने कहा कि संत जेवियर स्कूल ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं, बल्कि नैतिकता, अनुशासन, सेवा-भाव...