गुमला, अप्रैल 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय के सिसई रोड स्थित संत पत्रिका मैदान में रविवार को उजला रविवार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ईसाई समुदाय 219 बच्चों ने पहला परम प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में हजारों ईसाई धर्मावलंबियों ने भाग लिया । मौके पर विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। धर्मविधि की अगुवाई भीजी फादर एमानुएल कुजूर ने की ,जबकि फादर ज़ेफरीनुस तिर्की और फादर जेरोम एक्का ने धार्मिक अनुष्ठान कराने में सहयोग किया। मौके पर फादर एमानुएल कुजूर ने अपने संदेश में कहा कि आज के समय में हमें अधिक मनन चिंतन की आवश्यकता है और एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए। उन्होंने शांति के मार्ग को कठिन बताते हुए कहा कि परम प्रसाद ग्रहण करने के बाद आत्मा में नयी उमंग,जोश और स्फूर्ति का संचार होता है। इस अवसर पर उन्होंने जीवन में ईश्वर के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.