कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता केंद्रीय विद्यालय, कोडरमा में रविवार को विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय के प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार का स्वागत के साथ हुई। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को एकता, नेतृत्व और सेवा की भावना अपनाने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय के स्काउट-गाइड प्रभारी नवीन कुमार ने चिंतन दिवस की थीम "फ्रेंडशिप" पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को मित्रता, सहयोग और वैश्विक भाईचारे का महत्व समझाया। इसके पश्चात प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार ने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सदैव आगे बढ़ने, अनुशासन, जिम्मेदारी और टीम भावना को अपनाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे स्काउट-गाइड की प्रतिज्ञा को अपने जीवन में उतारते हैं, तो वे सच्चे देशभक्त और समाजसेवी बन सकते हैं। उन्होंने अ...