चंदौली, दिसम्बर 2 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बैराठ में सोमवार को पांच दिवसीय 'प्रगतिशील स्काउट गाइड कैंप' का शुभारंभ हुआ। कैंप में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय सोपान के विद्यालय के कुल 240 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रही है। इस दौरान स्काउट गाइड छात्रों को कैम्प, इसके कलाओं और इसके उपयोग के बारे में बताया गया। इस कैंप में स्काउट गाइड को स्काउटिंग का इतिहास, गांठ-फॉश-बंधन, खोज चिन्हों की जानकारी, हाइकिंग, प्राथमिक चिकित्सा, टेंट लगाना एवं भोजन बनाने की कला सिखाया जाएगा। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मिश्र ने कहा कि स्काउट-गाइड का जीवन न सिर्फ हमें अनुशासन में रहने बल्कि आपसी सहयोग एवं कठिन परिस्थितियों में जीवन जीने की कला भी सीखता है। जो जीवन में इसके नियमों को सीख लिया तो मुसीबत में मदद मिलती है। कैंप संयो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.