औरैया, जनवरी 10 -- औरैया, संवाददाता। राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत संचालित योग वैलनेस सेंटर राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय 50 सैया की ओर से शनिवार को तिलक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्रों के लिए एक दिवसीय योग एवं नैतिक शिक्षा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में योग इंस्ट्रक्टर योगेंद्र कुमार मिश्र ने जीवन में अनुशासन और ईमानदारी का महत्व विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छात्रों को बताया कि अनुशासन और ईमानदारी केवल आदर्श नहीं, बल्कि जीवन को सशक्त व स्वावलंबी बनाने वाली मूलभूत आवश्यकता हैं। योगेंद्र कुमार मिश्र ने उदाहरणों के माध्यम से समझाया कि जब व्यक्ति जिम्मेदारी और ईमानदारी से कार्य करता है तो वही समाज में विश्वसनीयता और सम्मान अर्जित करता है। उन्होंने कहा कि ईमानदार और संयमी व्यक्ति ही सपने संजोकर उन्हें पूरा करने की दिशा में निरंतर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.