मुजफ्फरपुर, फरवरी 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिजली विभाग के सेवानिवृत्त एवं पारिवारिक पेंशनधारियों के लिए विशेष शिविर लगाया गया है। अधीक्षण अभियंता पंकज राजेश ने गुरुवार को बताया कि पेंशनधारियों को विद्युत आपूर्ति अंचल, मुजफ्फरपुर के सभागार में उपस्थित होकर अपना सत्यापन कराना अनिवार्य किया गया है। शिविर में सत्यापन कार्य के लिए प्रतिनियुक्त सकरा के कनीय लेखा लिपिक अंशिका एवं अर्बन-2 डिवीजन की दिव्या चौधरी ने बताया कि अभी तक कोई गड़बड़ी सामने नहीं आई है। 90 पेंशनधारियों ने जीवन प्रमाण-पत्र सत्यापन के लिए आवश्यक दस्तावेज जमा कराए हैं। सत्यापन के दौरान पीपीओ, सातवें वेतन आयोग के तहत पेंशन पुनरीक्षण की प्रति, पैन-आधार कार्ड (पति-पत्नी दोनों का), तथा नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो की जांच की जानी है। पारिवारिक पेंशनधारियों के लिए पीपीओ, पैन-आ...