धनबाद, फरवरी 19 -- रोटरी क्लब ऑफ धनबाद एवं द मिशन हॉस्पिटल (दुर्गापुर) संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन शुक्रवार को किया जा रहा है। इसमें आधा दर्जन से अधिक विशेषज्ञ चिकित्सक मिशन हॉस्पिटल के रहेंगे। बुधवार को क्लब व अस्पताल प्रबंधन ने संयुक्त रूप से जीवन ज्योति विद्यालय ने प्रेस वार्ता कर यह जानकारी दी। हॉस्पिटल प्रबंधक सौमित दत्ता ने कहा कि हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अभि, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ पार्थ पाल, किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ शिल्पा, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ अनमोल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ नामतारा, हार्मोन रोग विशेषज्ञ (एंडोक्राइनोलॉजिस्ट) डॉ अरित्रा, सामान्य चिकित्सक डॉ अरिता सहित अन्य चिकित्सक आ रहे हैं। क्लब के राजेश परकेरिया ने बताया कि शिविर में ईसीजी, इको, शुगर, रक्तचाप सहित अन्य सभी प्रकार की जांच न...