भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर। जीवन जागृति सोसाइटी ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता रथ निकाला। वहीं तिलकामांझी चौक पर सदस्यों ने एक बड़े हेलमेट के प्रारूप को साथ लेकर रैली निकाली गई। मौके पर भागलपुर के यातायात डीएसपी संजय कुमार ने आम जनों से अनुरोध किया है कि गाड़ी की स्पीड को नियंत्रित रखें। अपनी सेफ्टी के लिए हेलमेट पहनें। चारपहिया वाहन को चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य पहनें। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जीवन जागृति सोसाइटी लगातार अंग क्षेत्र की जनता को सड़क सुरक्षा को लेकर संदेश दे रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.