गंगापार, फरवरी 20 -- भक्ति और ज्ञान का समन्वय ही जीवन को सफल और सार्थक बनाता है। उक्त बात कन्नौज कला गांव में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य संजय राम शुक्ला ने कही, उन्होंने भगवान शिव और भक्त प्रह्लाद की प्रेरणादायी कथाओं का मार्मिक वर्णन किया। कहा कि भगवान शिव की करुणा और प्रह्लाद की अटूट आस्था का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। रमाकांत मिश्रा सहित अन्य श्रद्धालुओं ने व्यास पीठ पर पहुंचकर आचार्य से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर अशोक कुमार मिश्रा, सुधाकर मिश्र, रामराज पांडे, अरुणेश, राकेश, विनोद, अमित, मनोज, प्रमोद, अविनाश मिश्रा, यश मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.