कन्नौज, दिसम्बर 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित स्काउट भवन में चल रहे तृतीय सोपान प्रशिक्षण एवं जांच शिविर के समापन समारोह में नगर की समाजसेवी एवं स्काउट एंड गाइड की संरक्षक इंदिरा दुबे ने कहा कि स्काउटिंग मानव जीवन को सफल बनाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा इसके माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सेवा, करुणा और मानवता का विकास होता है। स्काउट न केवल मानव सेवा, बल्कि सभी जीवों के प्रति सेवा भाव सिखाता है। जिला सचिव लज्जाराम वर्मा ने कन्नौज एवं संयुक्त जनपद फर्रुखाबाद में स्काउट एवं गाइड आंदोलन की नींव रखने वाले महान व्यक्तियों को स्मरण करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया। हरिओम त्रिपाठी ने स्काउट एवं गाइड को संस्कार निर्माण करने वाला एक अद्भुत संगठन बताते हुए इसकी भूरि-भूरि प्रशंसा की। कुंवरपुर बनवारी प्राथमिक विद्...