पटना, मार्च 9 -- आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रवि शंकर उज्ज्वल बिहार यात्रा कार्यक्रम के दूसरे दिन शनिवार को ज्ञान भवन के सभागार में शहर के प्रबुद्ध लोगों के साथ एक अन्तरंग वार्ता में शामिल हुए। शुरुआत आर्ट ऑफ लिविंग के सत्संग से हुई। इसके बाद बिहार के युवाओं को उन्होंने एक सौगात दी। एनआईटी के साथ आर्ट ऑफ लिविंग ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया। इसके बाद आमंत्रित अतिथियों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए गए। लोगों ने पूछा कि किसी भी समस्या जिसमें मन फंस कर उलझा रह जाता है, इससे मुक्ति के लिए उपाय क्या है? इसपर गुरुदेव ने आर्ट ऑफ लिविंग के कोर्स करने की सलाह दी और बताया कि सुदर्शन क्रिया करने से किसी भी समस्या और परेशानी से निजात मिल सकती है। तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए ज्ञान-ध्यान से लोगों को जुड़ना होगा। इसी से परेशानी से निजात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.