कानपुर, फरवरी 20 -- कानपुर। गायत्री पार्क में गुरुवार से शुरू हुई आचार्य पीयूष महाराज की श्रीमद् भागवत कथा के प्रथम दिवस में उन्होंने कहा कि ईश्वर की कृपा से जीवन के सभी दुख नष्ट होते हैं। लखनपुर सोसाइटी के इस आयोजन में आचार्य पीयूष ने कहा कि जब जीवन में ईश्वर की कृपा का उदय होता है, तब हमारे जीवन के समस्त सांसारिक दुखों का विनाश होना प्रारंभ हो जाता है। उन्होंने भागवत के प्रथम श्लोक की व्याख्या की। उस प्रभु से संबंध रखने वाले के लिए उनकी कृपा से संसार के दैहिक, दैविक और भौतिक इन तीनों दुखों का विनाश करते हैं। प्रभु से अपना संबंध जोड़ने का उपाय है प्रभु की भक्ति करना। भक्ति का अर्थ है प्रेम करना। प्रेम होता है किसी के गुणों के प्रभाव से। विजय दीक्षित व विमला दीक्षित उपस्थित थे। कथा 26 फरवरी तक चलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.