कानपुर, दिसम्बर 13 -- कानपुर। श्री सनातन धर्म पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव जीवन के शतरंज पर रणनीतियों का उत्सव विषय पर किया गया। मुख्य अतिथि शोभा दास, प्रधानाचार्या सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर रहीं। विद्यालय प्रबंधन के अध्यक्ष सुरेंद्र धवन, प्रबंधक संजीव कुमार अग्रवाल उपस्थित थे। शुभारंभ दिव्य शिव तांडव से हुआ। बच्चों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से साहस, संकट का सामना, टीमवर्क, एकाग्रता, समस्या समाधान और मानसिक स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। हर प्रस्तुति ने जीवन की हर चाल सोच-समझकर चलने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...