मधेपुरा, दिसम्बर 10 -- गम्हरिया, एक प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित महर्षि संतसेवी अवतरण भूमि गम्हरिया के कायस्थ टोला में आयोजित ध्यान साधना शिविर के दौरान संतों ने जीवन का उद्देश्य और आध्यात्मिक शांति पर प्रकाश डाला। शिविर के सातवें दिन स्वामी संजीवानंद बाबा ने जीवन की दिशा पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य केवल भौतिकवादी सफलताएं अर्जित करना नहीं है, बल्कि इससे कहीं परे है। वास्तविक उद्देश्य आत्म-साक्षात्कार प्राप्त करना और उस परम शांति खोजना है जो सांसारिक उपलब्धियों से नहीं मिल सकती। महर्षि मेंही आश्रम कुप्पाघाट, भागलपुर के स्वामी ज्ञानी जी महाराज ने जीवन की राह में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए अभूतपूर्व आत्म-विश्वास और धैर्य की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने प्रेरणादायक शब्दों में कहा कि जीवन में जो भी कठि...