शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। मुमुक्षु आश्रम परिसर में प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) की जयंती पर श्रद्धार्पण गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य डॉ महेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि राष्ट्र को समझने का मार्ग संघ से होकर गुजरता है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन की आवश्यकता पर जोर देते हुए पंचप्रण के पालन का आह्वान किया। मुमुक्षु शिक्षा संकुल के मुख्य अधिष्ठाता स्वामी चिन्मयानंद सरस्वती ने कहा कि रज्जू भैया ने अपने संसाधनों को राष्ट्र के लिए समर्पित किया। उन्होंने भारतीयता की भावना को देश को एकसूत्र में बांधने वाली बताया। कार्यक्रम में ददरौल विधायक अरविंद सिंह, कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह 'प्रिंस' और संघ के विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने भी विचार रखे। संयोजन डॉ आलोक कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.