मैनपुरी, दिसम्बर 18 -- मैनपुरी। क्षेत्र के औड़न्य पड़रिया स्थित डा. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय के छात्रों द्वारा इटावा-करहल मार्ग पर सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली सड़क सुरक्षा प्रभारी डा. प्रमोद कुमार के नेतृत्व में निकाली गई। जिसमें छात्र-छात्राओं ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि जीवन अनमोल है, स्वयं रक्षा करनी होगी। यातायात के नियमों का पालन कर हम स्वयं व दूसरों के जीवन को सुरक्षित कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी जय प्रकाश यादव ने राहगीरों से कहा कि बाइक चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीटबेल्ट लगाना चाहिए। वहीं सड़क दुघर्टना में घायल लोगों को मदद करनी चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जगजीवन राम ने कहा कि कोहरे में वाहन को नियंत्रित गति से सावधानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.