नोएडा, दिसम्बर 15 -- ग्रेटर नोएडा। जिम्स और फिजीशियन एसोसिएशन फॉर न्यूट्रीशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष सीएमई (कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन) का आयोजन किया गया। इसमें साक्ष्य आधारित पोषण के महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों, मेडिकल शोधकर्ताओं और डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। इस दौरान प्रस्तुतिकरण, केस स्टडी पर चर्चा और प्रशिक्षण जैसी कई गतिविधियां आयोजित की गईं। डॉ. अंजलि नाकरा ने अपने सत्र के दौरान बताया कि रोजाना खाने में छोटे-छोटे बदलाव भविष्य में बड़े स्वास्थ्य लाभ दे सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...