मोतिहारी, फरवरी 20 -- पीपराकोठी। पुलिस ने जीवधारा स्थित एक चाय-नाश्ता दुकान पर छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने गांजा और नकद रुपये बरामद किए, साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया। थाना क्षेत्र में चल रहे सूखा नशा विरोधी अभियान के तहत की गई इस छापेमारी के दौरान दुकान की तलाशी ली गई। मौके से 20 पुड़िया गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 46.02 ग्राम है। इसके अतिरिक्त, बिक्री से संबंधित 2050 रुपये नकद भी जब्त किए गए। पुलिस ने सूखा नशा बेचने के आरोप में जीवधारा निवासी मुकेश कुमार महतो को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने किया। टीम में एसआई धनंजय कुमार, राजीव, आदित्य कुमार भारद्वाज...