लखनऊ, फरवरी 4 -- स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में लखनऊ ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई है। जीरो नेट वेस्ट सिटी के रूप में पहले से स्थापित लखनऊ अब देश के अन्य शहरों के लिए लर्निंग हब बनता जा रहा है। इसी क्रम में रीजनल सेंटर फॉर अर्बन एंड एनवायरमेंटल स्टडीज के तत्वावधान में क्लीन सिटीज एंड सैनिटेशन अचीवमेंट के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य से आए विभिन्न नगर निगमों के इंजीनियरों समेत कुल 36 अधिकारियों ने लखनऊ नगर निगम के शिवरी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का भ्रमण किया। यहां उन्हें लखनऊ में अपनाए गए वैज्ञानिक वेस्ट मैनेजमेंट मॉडल, प्रोसेसिंग तकनीक और संचालन प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य यह रहा कि अन्य शहर भी लखनऊ के सफल मॉड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.