बागपत, फरवरी 10 -- बालैनी। फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद बागपत के ऐतिहासिक पुरा महादेव मंदिर में लगने वाला प्रसिद्ध मेला इस बार एक नई पहचान के साथ आयोजित होने जा रहा है। 14 फरवरी से 16 फरवरी 2026 तक चलने वाला यह मेला पहली बार जीरो वेस्ट महोत्सव के रूप में संपन्न कराया जाएगा। सोमवार को जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने पुरा महादेव मंदिर क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जीरो वेस्ट महोत्सव की सफलता के लिए मेला क्षेत्र को नगर विकास विभाग द्वारा नौ सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन की अलग टीम तैनात रहेगी। नौ सुपरवाइजर और 84 सफाई कर्मचारी नियमित रूप से सफाई व्यवस्था संभालेंगे। कूड़े के संग्रहण और निस्तारण के लिए 78 कूड़ेदान विभिन्न स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.