प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सिविल लाइंस बस अड्डे के बाद अब जीरो रोड बस अड्डे के पुनर्विकास का काम शुरू होने वाला है। इसके कारण जीरो रोड की बसें नैनी में बने अस्थायी बस अड्डे से संचालित होंगी। माघ मेला अवधि के दौरान भी अगर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो इस बीच यहां से बसों का संचालन बंद किया जा सकता है। रोडवेज की ओर से चारों दिशाओं के लिए बसों का संचालन अस्थायी बस अड्डे से करने का इंतजाम है। सिविल लाइंस बस अड्डे की तरह जीरो रोड बस स्टेशन के भी पुनर्विकास का कार्य होना है। इस वजह से यह बस अड्डा भी स्थाई रूप से बंद हो जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रमुख स्नान पर्वो पर नैनी लेप्रोसी चौराहे से ही बसों का संचालन होना है। पुनर्विकास का कार्य डीजीएस टाउनशिप नाम की कंपनी को मिला है। यहां भी ...