बदायूं, फरवरी 21 -- अलापुर। जगत ब्लॉक के पतसा गांव में जीरो पॉवर्टी योजना के तहत निशुल्क शौचालय निर्माण में अनियमितताओं का आरोप लगा है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पहले स्वीकृत लाभार्थियों की सूची रद्द कर नई सूची जारी की गई, जिसमें कई अपात्र लोगों को लाभ दिया गया है। पंचायत विभाग की ओर से अपात्रों को लाभ देकर जिम्मेदार भ्रष्टाचार में फंस रहे हैं। ब्लाक के गांव पतला में जीरो पॉवर्टी योजना के तहत पहले 108 शौचालयों के लिए लाभार्थियों की सूची जारी की गई थी। हालांकि, कुछ दिनों बाद इस पुरानी सूची को निरस्त कर दिया गया और 47 नए लाभार्थियों की सूची जारी की गई। आरोप है कि पूर्व सूची में शामिल कई पात्र व्यक्तियों को नई सूची में अपात्र घोषित कर दिया गया। ग्राम पतसा निवासी मुलायम सिंह पुत्र मोरपाल ने लिखित शिकायत में बताया है कि जिन लोगों को शौचालय क...