अयोध्या, दिसम्बर 3 -- बीकापुर। बीकापुर कोतवाली में नए कोतवाल के रूप में अमरेंद्र सिंह ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालते ही नवागत प्रभारी निरीक्षक ने कानून-व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का संकेत देते हुए नशाखोरी, अवैध खनन और महिला सुरक्षा के मुद्दों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। 'हिन्दुस्तान' से बातचीत में कोतवाल अमरेंद्र सिंह ने बताया कि वे शासन एवं उच्चाधिकारियों के निर्देशों के अनुरूप थाना क्षेत्र में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी प्राथमिकता होगी। कोतवाल के इस सख्त रुख से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर नई उम्मीदें जताई जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...