बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बीहट, निज संवाददाता। एफसीआई थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर बरौनी जीरोमाइल से एक बदमाश को एक देसी कट्टा तथा दो कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अंजलि कुमारी ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश बीहट राजाघर निवासी मनोज महंत का 22 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार है। उन्हें गुप्त सूचना मिली कि जीरोमाइल में एक बदमाश हथियार लेकर किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही सअनि अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जीरोमाइल जाकर उक्त बदमाश को धर दबोचा। भारतीय न्याय संहिता तथा आर्म्स एक्ट की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर उक्त बदमाश को न्यायालय में उपस्थित किया गया और वहां से उसे जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार युवक के विरूद्ध एफसीआई, जीरोमाइल तथा बरौनी थाना में पहले से भी कई मामले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.