भागलपुर, फरवरी 24 -- भागलपुर। औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना क्षेत्र में शराब मामले में शराब कांड में फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानेदार ने बताया कि रानीतालाब के रहने वाले नितिन कुमार को गिरफ्तार किया गया है। शराब बरामदगी के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटना के बाद से ही आरोपी की तलाश की जा रही थी। गौरतलब है कि रानीतालाब में पहले भी शराब की बरामदगी हुई थी पर आरोपी भाग निकला था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...