मिर्जापुर, दिसम्बर 29 -- मिर्जापुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री/ सांसद अनुप्रिया पटेल की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में ''जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा)'' की बैठक में जमालपुर में उत्पादित जीरा-32 चावल के निर्यात पर जोर दिया। कहा कि चुनार में निर्यात सुविधा केंद्र खुल जाने से किसानों को जीरा-32 चावल निर्यात करने में काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने की हिदायत दी। कहा कि इसमें लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भारत सरकार से संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। राज्यमंत्री ने हर घर नल से जल योजना से सम्बंधित अधिकारियों ...