गुमला, अप्रैल 10 -- डुमरी। प्रखंड मुख्यालय स्थित जेएसएलपीएस कार्यालय में बुधवार को डीएम लाइवलीहुड बिरेन मिंज की अध्यक्षता में आजीविका संवर्धन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में एफपीओ,आरएससी और बीडीवीके को पूरी तरह सक्रिय और प्रभावशाली तरीके से संचालन पर बल दिया गया। डीएम मिंज ने बताया कि एफपीओ के माध्यम से स्थानीय चावल जीरा फूल को पलाश ब्रांड के तहत बाजार में लाने की योजना है। इसके अलावे अमचूर उत्पादन को बड़े पैमाने पर शुरू कर किसानों की आमदनी बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही एफपीओ में अधिक से अधिक सदस्यों का पंजीकरण कराने पर भी जोर दिया गया। बैठक में संदीव, दिलशाद हुसैन,उत्तम बोदरा सहित जेएसएलपीएस के कई कर्मी व सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.