सीवान, अप्रैल 27 -- जीरादेई , मैरवा । जीरादेई प्रखंड के चंदौली गंगोली पंचायत के संथू गांव में शनिवार को ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम के क्रम का आयोजनकीय गया। कार्यक्रम का आयोजन शिव जीविका महिला ग्राम संगठन की ओर से किया गया। जिसमें लगभग दो सौ से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कार्यालय से प्रबंधक सूक्ष्म वित्त सजल कुमार एवं प्रखंड परियोजना प्रबंधक संजीव कुमार उपस्थित हुए। उन्होंने कार्यक्रम में आई महिलाओं के साथ संवाद किया एवं सर्वप्रथम महिला संवाद के उद्देश्य पर चर्चा कर इसे समझाया। सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी एवं सरकार से उनकी आकांक्षाओं की भी जानकारी ली। महिला संवाद कार्यक्रम में बिहार सरकार की ओर से चलित वाहन से वीडियो एवं ऑडियो दिखाकर राजय सरकार की विभिन्न विभागों के महिलाओं क...