सीवान, दिसम्बर 11 -- जीरादेई, एक संवाददाता। देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की जन्मस्थली जीरादेई में गुरुवार को खेल स्पर्धाओं और सांस्कृतिक उत्सव की धूम रहेगी। गुरुवार को बिहार सरकार द्वारा पूरे उत्साह के साथ जीरदेई महोत्सव का आगाज किया जा रहा है। इस महोत्सव में जिलाधिकारी सहित अन्य वरीय पदाधिकारी भी शामिल होंगे। देशरत्न डॉ राजेन्द्र प्रसाद के पैतृक गांव में जीरादेई में महोत्सव मनाना बिहार सरकार की अच्छी पहल है। जिसका प्रखण्ड एवं जिले के वासी स्वागत कर रहे हैं । देशरत्न राजेंद्र बाबू के पैतृक संपत्ति के रामेश्वर सिंह ने बताया कि बिहार सरकार व जिला प्रशासन के द्वारा जीरादेई महोत्सव की जानकारी सुनकर मन गदगद हो गया व आंखों से खुशी के आंसू निकल आए। उन्होंने बताया कि मेरे पिता जी स्व बच्चा बाबू बताते थे कि मुझे वह भी दिन याद है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.