सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के जीरादेई प्रखंड के हसुआ पैक्स में गड़बड़ी का खुलासा होते ही खलबली मच गई है। यहां सदस्यों का जाली हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पारित करने जैसी गंभीर अनियमितता बरतने जैसा मामला सामने आया है, जबकि अध्यक्ष व प्रबंधक के संयुक्त हस्ताक्षर से खाता का संचालन करना है। बहरहाल, सारण प्रमंडल छपरा के संयुक्त निबंधक सहयोग समितियां ने जीरादेई प्रखंड के हसुआ पैक्स से संबंधित प्रबंधन विवाद पर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। समिति की अध्यक्ष गीता देवी के दिए गए आवेदन के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। अध्यक्ष ने अपने आवेदन में पिछले एक वर्ष से समिति का संचालन सुचारू रूप से नहीं होने, विधिवत रूप से बैठक किए बिना प्रबंधक द्वारा सदस्यों के जाली हस्ताक्षर कर प्रस्ताव पारित करने जैसी गंभीर अनियमितता बरते जाने की बा...