सीवान, अगस्त 9 -- जीरादेई (सीवान) एक संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के रेपुरा गांव स्थित गैस गोदाम के समीप शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने रेस्टोरेंट संचालक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान जीरादेई गांव निवासी विपेंद्र सिंह (45) वर्ष के रूप में हुई है। बताया गया है कि ग्रामीणों को इसकी जानकारी तब हुई, जब रास्ते से राहगीर और आसपास के लोग जा रहे थे। उन्होंने गैस गोदाम के समीप सूनसान जगह पर शव देखकर शोर मचाना शुरू किया। इससे आसपास के सैकड़ो लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों का कहना था कि किसी को हत्या की आशंका नहीं थी। मृतक के शरीर के कई हिस्सों पर खून के निशान दिखाई दे रहे थे। इससे मालूम चलता है कि उसके शरीर पर कई जगहों पर जख्म किया गया था। घटना की सूचना ग्रामीणों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.