रुद्रपुर, मार्च 15 -- पंतनगर, संवाददाता। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग शैक्षणिक उपलब्धि में 200-250 के बीच स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष विश्वविद्यालय ने क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 311वां स्थान प्राप्त किया था, जोकि 300-350 के बीच था। शनिवार को जीबी पंत विवि के कुलपति डॉ.मनमोहन सिंह चौहान ने बताया कि गुरुवार को क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग की घोषणा की गई। कहा कि यह उपलब्धि शिक्षण, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में विश्वविद्यालय के निरंतर प्रयासों और समर्पण का परिणाम है। विश्वविद्यालय कृषि क्षेत्र में अकादमिक उत्कृष्टता, अनुसंधान और विस्तार गतिविधियों को बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। साथ ही राष्ट्र और समाज में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। कुलपति ने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति एवं राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.