नई दिल्ली, जनवरी 1 -- नई दिल्ली, प्र. सं.। दिल्ली के प्रमुख सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल गोविंद बल्लभ पंत (जीबी पंत) अस्पताल में फिलहाल निदेशक का पद खाली है। अस्पताल के पूर्व निदेशक डॉ. मोहम्मद आबिद गिलानी को 62 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद सफदरजंग अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके स्थानांतरण के बाद अस्पताल का संचालन कार्यवाहक निदेशक डॉ. बीएल चौधरी कर रहे हैं। डॉ. चौधरी वर्तमान में एलएनजेपी अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर हैं और जीबी पंत अस्पताल का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के अनुसार, नई स्थायी नियुक्ति की प्रक्रिया जारी है, लेकिन अभी तक कोई स्पष्ट समयसीमा तय नहीं की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...