नई दिल्ली, फरवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। जीबी पंत अस्पताल में उत्तर भारत का पहला 256-स्लाइस स्पेक्ट्रल सीटी स्कैनर लगाया गया है। सोमवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने इस स्कैनर के साथ-साथ अस्पताल में कैथ लैब, ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स और न्यूरो आईसीयू का भी उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने अस्पताल में आयोजित उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि इन सुविधाओं से न केवल दिल्ली के नागरिकों को, बल्कि अन्य राज्यों से इलाज के लिए दिल्ली आने वाले मरीजों को भी बड़ी राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि जीबी पंत अस्पताल में स्थापित 256 स्लाइस सीटी स्कैनर अपनी श्रेणी का अत्यंत आधुनिक उपकरण है और उत्तर भारत में पहली बार किसी सरकारी अस्पताल में लगाया गया है। यह मशीन कैंसर, हृदय रोग, स्ट्रोक, न्यूरोलॉजिकल समस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.