भागलपुर, दिसम्बर 6 -- नवगछिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय सेवा योजना, जीबीकॉलेज नवगछिया और एचडीएफसी बैंक नवगछिया शाखा के संयुक्त तत्वाधान में जीबी कॉलेज नवगछिया में रक्तदान शिविर लगाया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार और निर्देशन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. उषा शर्मा ने किया। बैंक अधिकारी नीलोत्पल मृणाल और रविकांत चौधरी ने इस कार्यक्रम के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। रक्तदान करने वाले छात्रों में राजपति, विश्वजीत, बंटी, प्रणव, निर्मित, रोशन, दुनिया लाल, सचिन, उदय, अनुज, संकित, अंजार आलम, रोशन, अमर, रेहान, विनेश, साक्षी और रेशमा ने भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.