नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में फीस और भर्ती धांधली का आरोप लगाते हुए छात्र संगठन ने विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार, परिसर और बाहर सड़क तक भ्रष्टाचार और अनियमितता के होर्डिंग लगा दिए हैं। होर्डिंग में कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह के फोटो छपे हैं। छात्रों ने छात्रावास में सुविधाओं के अभाव समेत गड़बड़ी पर जवाब देने की मांग की है। विश्वविद्यालय के प्रवेश द्वार और परिसर में कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह से भ्रष्टाचार पर जवाब मांगते हुए होर्डिंग की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल है। बताया गया है कि यह होर्डिंग छात्र संघर्ष समिति गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति के खिलाफ लगाए गए हैं। बता दें कि बीते दिनों फीस व भर्ती धांधली को लेकर छात्र संघ ने विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया था। लोका...