मधुबनी, दिसम्बर 6 -- मधुबनी, नगर संवाददाता। तीन-तीन विधानसभा को जोड़ने वाली जीबछ नदी पर सौराठ और कनैल गांव के बीच बने पुल के समीप स्लुईस गेट की दरकार है। करीब तीन दशकों से किसानों की मांग के बावजूद भी इस दिशा में कोई पहल नहीं हो रही है। हर चुनाव में जनप्रतिनिधि तो वोट बटोरते हैं, मगर इस दिशा में किसी का ध्यान नहीं है। जीबछ नदी पर स्लुईस गेट नहीं बनने से हजारों एकड़ की पटवन प्रभावित हो रही है। हरबार किसानों को धान के सीजन में अंतिम समय में पानी के बिना खराब हो जा रहा है। वहीं रबी के सीजन में जब पटवन के लिए पानी की जरूरत होती है तो सारा पानी निकल जाता है। इस जीबछ नदी पर बने पुल से बिस्फी विधानसभा, मधुबनी विधानसभा और बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का जुड़ाव यहां पर है। इसमें सौराठ, जगतपुर, मिठौली, सेराम, कपसिया, लोहा, कनैल, नाजिर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.