नई दिल्ली, फरवरी 5 -- PM Modi Speech in Rajya Sabha: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस को खूब सुनाया और कहा कि हमारी काफी शक्ति उनकी (कांग्रेस) गलतियों को ठीक करने में जा रही है। उन्होंने कहा कि दुनिया के मन में जो उनके समय की छवि है, उस छवि को धोने में लगी हुई है, क्योंकि उन्होंने देश को उसी हालत में छोड़ दिया था। पीएम मोदी ने कहा कि इसी काम के लिए हमने फ्यूचर-रेडी पॉलिसी पर बल दिया है। उन्होंने कहा कि आज आपने देखा होगा कि देश नीति के आधार पर चल रहा है। उसी कारण आज विश्व में देश पर विश्वास बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज देश रिफॉर्म एक्सप्रेस पर सवार हो चुका है। कांग्रेस की गलतियों का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक किस्सा सुनाय...