देहरादून, जनवरी 11 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (आईआईपी) के 82 वर्षीय रिटायर वरिष्ठ वैज्ञानिक साइबर ठगों के जाल में फंस गए। गूगल पर जी-पे ठीक करने का तरीका खोजना बुजुर्ग को भारी पड़ गया। ठगों ने उनके मोबाइल का एक्सेस लेकर खाते से करीब 3.49 लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के बेटे संजय सेमवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता डॉ. प्रेम बल्लभ सेमवाल नत्थनपुर, जोगीवाला में रहते हैं। 15 दिसंबर को उनका जी-पे खाता डिएक्टिवेट हो गया था। समस्या सुलझाने के लिए उन्होंने 23 दिसंबर को गूगल पर सर्च किया। इसके कुछ ही देर बाद एक व्हाट्सएप वीडियो कॉल आई। कॉलर ने खुद को एसबीआई बैंक अधिकारी चंद्रा बताया और मदद के बहाने एक एपीके फाइल भेजकर मोबाइल म...