लखनऊ, अगस्त 10 -- चंद्रावल के सीबी गुप्ता बीएसएस महाविद्यालय में भारत सेवा संस्थान व मोतीलाल मेमोरियल सोसायटी की ओर से काकोरी एक्शन के 100 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां वक्ताओं ने काकोरी की घटना पर प्रकाश डाला, क्रांतिकारियों को याद किया। मुख्य अतिथि डॉ. शकुन्तला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह ने अंग्रेजों के साम्राज्य वादिता पर प्रकाश डाला। किस तरीके से अंग्रेजों ने प्लासी युद्व के साथ भारत में प्रवेश कर अपना अधिपत्य जमा लिया। मुख्य वक्ता गिरी इंस्टीट्यूट ऑफ डेवलपमेंट स्टडीज के निदेशक प्रो. हर्ष शर्मा ने कहा कि काकोरी एक्शन केस में शामिल सभी क्रान्तिकारियों ने मृत्यु के डर को छोड़कर अंग्रेजों के खजाने को लूटने का साहस किया। प्रो. रमेश दीक्षित ने बताया कि 1922 हताशा का दौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.