गाज़ियाबाद, नवम्बर 24 -- गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। गाजियाबाद पैरेंट्स एसोसिएशन ने आरटीई दाखिलों में भारी अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए हैं। एसोसिएशन के मुताबिक विभाग ने मैपिंग में कई गड़बड़ियां की हैं। आरोप लगया गया कि कई स्कूलों के वार्ड बदल दिए गए हैं। चालू स्कूलों को भी बंद दिखा दिया गया है। संगठन ने इस जिलाधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन देकर पारदर्शिता के साथ मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की है। एसोसिएशन ने बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा किए जा रहे वार्ड परिवर्तन, स्कूलों में सीट शिफ्ट करने, फॉर्म निरस्त करने तथा आरटीई के तहत चयनित गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित करने संबंधी अनियमितताओं को गंभीरता से उठाते हुए जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। संगठन के अनुसार शिक्षा सत्र 2025-26 एवं आगामी सत्र 202...