बिजनौर, अप्रैल 12 -- नहटौर। निजी अस्पताल से लेकर मरीज को उसके घर तक छोड़ने के मामले में अधिकारियों ने एंबुलेंस के पायलट और ईएमटी की सेवा समाप्त कर दी गई है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के उपरांत मामले में जीपीएस के आधार पर उक्त कार्रवाई की गई है। नहटौर नगर के एक निजी अस्पताल से 108 एंबुलेंस के पायलट व ईएमटी ने एक मरीज को हल्दौर के ग्राम पुठ्ठी पुट्ठा में छोड़ा था। आरोप है कि इसके बदले एंबुलेंस पर तैनात कर्मचारियों ने पैसे भी लिए थे। बताया जाता है कि मामले की सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुई थी। मरीज को घर छोड़ने में पैसे वसूलने के मामले को हिन्दुस्तान द्वारा 11 अप्रैल को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। मामले की उच्च अधिकारियों द्वारा जांच की गई। बताया जाता है कि जांच में एम्बुलेंस के द्वारा नियम विरुद्ध मरीज को गांव में छोड़े जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.