गोड्डा, नवम्बर 30 -- गोड्डा, एक प्रतिनिधि जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में आयोजित गोड्डा प्रीमियर लीग के 12वें सीजन का उद्घाटन स्थानीय गांधी मैदान में भव्य उद्घाटन विधायक प्रदीप यादव,अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी एवं जेएमएम जिलाध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल के द्वारा किया गया। खिलाड़ियों के द्वारा मार्च पास्ट के बाद सभी अतिथियों ने गुब्बारा उड़ाकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। संघ के पदाधिकारियों के द्वारा अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया गया। प्रदीप यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि जो भी टीम ग्राउंड में अच्छा प्रदर्शन के साथ अनुशासित होकर खेलेगी वहीं विजेता बनेगी। प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए जीपीएल शानदार प्लेटफॉर्म है। अनुमंडल पदाधिकारी बैजनाथ उरांव ने कहा कि इतने सुव्यवस्थित...